PM Mudra loan Yojana : सरकार दे रही 20 लाख रूपए का लोन, जाने कैसे करें आवेदन

PM Mudra Loan Yojana भारत सरकार द्वारा 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana – PMMY) हे | यह योजना देश के छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों के लिए उम्मीद की किरण हे । इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी छोटे मोटे कारोबारियों को आसान और सरल प्रोसेस से गारंटी-मुक्त लोन उपलब्ध करवाती हे | मुद्रा योजना का प्राथमिक लक्ष्य सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर मगर व्यवसाय को शुरू करने की चाह रखने वाले लोगो के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देना और देश में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करना है। इस योजना से हर वह व्यक्ति भी लोन ले सकता हे जिसके पास कोई संपत्ति नही हो जिसके बदले उसे लोन मिल सके | इस योजना के तहत, सरकार छोटे व्यवसाय शुरू करने या व्यवसाय को और बढाने लिए अधिकतम ₹20 लाख तक का लोन देती है। यह वृद्धि उन छोटे उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर है जो अपने व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं और जिनके पास बैंक को देने के लिए कोई गारंटी (Collateral) नहीं है। यह लेख आपको बताएगा कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं और इस लोन के लिए आवेदन कैसे करें।

PM Mudra loan Yojana : सरकार दे रही 20 लाख रूपए का लोन, जाने कैसे करें आवेदन
PM Mudra loan Yojana : सरकार दे रही 20 लाख रूपए का लोन, जाने कैसे करें आवेदन
PM Mudra Yojana 2025
State
Rajasthan
Scheme
Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana
Benefit
20 लाख तक

PM Mudra Yojana 2025 क्या हे ?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana – PMMY) भारत सरकार द्वारा 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य देश में स्वरोजगार और छोटे कारोबारों को बढ़ावा देना है। यह योजना गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि क्षेत्र की सूक्ष्म और लघु इकाइयों (जैसे दुकानदार, कारीगर, छोटे निर्माता, फल-सब्जी विक्रेता, सर्विस प्रोवाइडर) को बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (MFIs) के माध्यम से आसान, गारंटी-मुक्त ऋण (Loan) उपलब्ध कराती है।

PM Mudra Yojana 2025 से लाभ

PM Mudra Loan Yojana का मुख्य लाभ यह है कि यह छोटे और बड़े व्यापारियों को ₹50,000 से लेकर ₹20 लाख तक का व्यापार ऋण बिना किसी गारंटी (कोलैटरल-मुक्त) के प्रदान करती है, जिससे पूंजी की कमी के कारण कोई भी व्यवसाय शुरू करने या बिजनस को और बड़ा बनाने में कोई दिक्कत न आये | यह लोन शिशु, किशोर, तरुण, और तरुण प्लस जैसी श्रेणियों में वर्गीकृत है, जो व्यापारी की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग राशि उपलब्ध कराता है, और इस लोन पर कम ब्याज दरें होती हैं तथा पुनर्भुगतान का टाइम भी व्यापारी के हिसाब से शेड्यूल किया जाता हे ताकि व्यापारी आराम से लोन चूका पाए | इसके अतिरिक्त, यह योजना महिला उद्यमियों और आरक्षित वर्गों को प्राथमिकता देकर व्यापारियों को रोजगार और आम जन को स्वरोजगार उपलब्ध कराता हे |

PM Mudra Yojana 2025 Eligibility

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक का कोई भी पुराना ऋण (Loan) या क्रेडिट खाता किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान में डिफ़ॉल्टर (Defaulter) नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • यह ऋण केवल गैर-कॉर्पोरेट (Non-Corporate) और गैर-कृषि (Non-Agricultural) क्षेत्र के सूक्ष्म या लघु उद्यमों (Micro or Small Enterprises) के लिए उपलब्ध है।
  • व्यवसाय किसी भी प्रकार की आय-सृजन गतिविधि (Income Generating Activity) से जुड़ा होना चाहिए, जैसे विनिर्माण (Manufacturing), व्यापार (Trading), सेवाएं (Services) या संबद्ध कृषि गतिविधियाँ (जैसे मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि)।
  • आवेदक की ऋण आवश्यकता ₹20 लाख (या अधिकतम ₹10 लाख, तरुण श्रेणी के लिए) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • व्यक्तिगत व्यवसाय मालिक (Proprietorships), साझेदारी फर्म (Partnership Firms), सीमित देयता भागीदारी (LLP), निजी लिमिटेड कंपनियां, और अन्य इकाइयाँ (जैसे स्वयं सहायता समूह – SHGs, या संयुक्त देयता समूह – JLGs) इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Mudra Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • फोटो
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट(Business Report)
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन

How to Apply In PM Mudra Loan Yojana

  • लोन श्रेणी चुनें: सबसे पहले तय करें कि आपको शिशु (₹50K तक), किशोर (₹5L तक), या तरुण (₹10L तक) में से किस श्रेणी के तहत लोन चाहिए।
  • दस्तावेज़ जुटाएँ: आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे आधार/पैन, निवास प्रमाण, व्यवसाय प्रमाण और 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट) तैयार रखें।
  • आवेदन माध्यम चुनें: आप ऑनलाइन (Udyami Mitra Portal पर) या ऑफलाइन (नज़दीकी बैंक शाखा जैसे SBI, PNB या किसी NBFC में) आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरें: चुनी हुई बैंक शाखा में जाकर या पोर्टल पर मुद्रा लोन आवेदन फॉर्म भरें और व्यवसाय की पूरी जानकारी दें।
  • दस्तावेज़ जमा करें: फॉर्म के साथ सभी ज़रूरी और स्व-सत्यापित (self-attested) दस्तावेज़ संलग्न करके जमा कर दें।
  • बैंक सत्यापन: बैंक आपके आवेदन, व्यापार योजना और दस्तावेज़ों का सत्यापन करेगा।
  • लोन मंज़ूरी: सत्यापन सफल होने पर, बैंक लोन राशि को मंजूरी देगा और इसे आपके खाते में वितरित कर देगा।

PM Mudra Yojana 2025 Important Links

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना का लाभ उठाने से पहले कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देश और जानकारी अवश्य देखें।

महिलाओ के लिए निर्देश

Letest Jobs News अपडेट पाने के लिए WhatsApp Chanel और Telegram पर हमें फोलो करे

जिससे आपके नंबर कोई नही देख पायेगा यह आपकी सुरक्षा के लिए हे | 

Share This Post

Facebook
WhatsApp
Threads
Telegram