Devnarayan Scooty Yojana 2025-26: सभी को मिलेगी फ्री स्कूटी, यहाँ से करें आवेदन

Devnarayan Scooty Yojana 2025-26 में छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और कॉलेज आने-जाने की उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू किया गया है यह योजना विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग (MBC – Most Backward Classes) की प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए शुरू करी गयी है। इसका प्राथमिक लक्ष्य उच्च माध्यमिक (12वीं) के बाद आर्थिक तंगी या परिवहन की अनुपलब्धता के कारण कोई भी छात्रा कॉलेज की पढ़ाई न छोड़े। योजना का मुख्य आकर्षण यह है कि पात्र छात्राओं को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर फ्री स्कूटी दी जाती है यदि किसी बालिका को स्कूटी नही लेना चाहती तो नकद प्रोत्साहन राशि का प्रावधान भी रखा गया है। वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हे इसलिए यह लेख आपको बताएगा कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए कैसे आवेदन करें और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

Devnarayan Scooty Yojana 2025-26: सभी को मिलेगी फ्री स्कूटी, यहाँ से करें आवेदन
Devnarayan Scooty Yojana 2025-26: सभी को मिलेगी फ्री स्कूटी, यहाँ से करें आवेदन
Devnarayan Scooty Yojana 2025
State
Rajasthan
Scheme
Devnarayan Scooty Yojana 2025
Benefit
Scooty या ₹70,000
Eligibility
मेघावी छात्रा

Devnarayan Scooty Yojana 2025 क्या हे ?

देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना (Devnarayan Scooty Yojana) विशेष रूप से अति पिछड़ा वर्ग (MBC – Most Backward Classes) की प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए | राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 12वीं कक्षा पास करने के बाद कॉलेज या तकनीकी शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने की समस्या को समाप्त करना और छात्राओं के ड्रॉप-आउट (पढ़ाई छोड़ने) की दर को कम करना है। इसके तहत, 12वीं कक्षा में निर्धारित उच्च अंक प्राप्त करने वाली और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाली पात्र MBC छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें आने जाने में सुविधा हो जाती हैं। स्कूटी न लेने की स्थिति में, छात्राओं को उनके शैक्षणिक चरणों के अनुसार नकद प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

Devnarayan Scooty Yojana 2025 से लाभ

Devnarayan Scooty Yojana का मुख्य उद्देश्य अति पिछड़ा वर्ग (MBC) की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और बालिका की आने जाने की समस्या को दूर करना है, ताकि वे कॉलेज या तकनीकी शिक्षण संस्थानों तक आसानी से पहुँच सकें और अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक (आमतौर पर 75% या अधिक) प्राप्त करने वाली और उच्च शिक्षा में नियमित अध्ययनरत पात्र छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाती है जिससे उन्हें हर रोज आने जाने में आमजन या ऑटो रिक्शा जेसे साधनों का इतेजर न करना पड़े | स्कूटी के साथ, सरकार एक वर्ष का बीमा और एक बार के लिए 2 लीटर पेट्रोल जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ भी देती है। इसके अतिरिक्त, जो छात्राएँ मेरिट सूची में स्कूटी के लिए चयनित नहीं हो पाती हैं, उन्हें भी निराश होने की ज़रूरत नहीं है; उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए नकद प्रोत्साहन राशि (Scholarship) दी जाती है। यह प्रोत्साहन राशि स्नातक स्तर पर प्रति वर्ष ₹10,000/- और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रति वर्ष ₹20,000/- तक हो सकती है, बस शर्त यह होगी की उन बालिकाओ को प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में निर्धारित न्यूनतम अंक (जैसे 50%) लाने होंगे । यह दोहरी फायदे वाली स्कीम है

Devnarayan Scooty Yojana 2025 Eligibility

  • छात्रा राजस्थान राज्य की
  • मूल निवासी होनी चाहिए।
  • MBC श्रेणी होना चाहिए
  • 12वीं में 50% या अधिक अंक प्राप्त किए हों
  • वह सरकारी कॉलेज में नियमित रूप से स्नातक की पढ़ाई कर रही हो
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • छात्रा किसी अन्य सरकारी योजना के तहत मुफ्त स्कूटी प्राप्त नहीं कर रहा हो।
  • छात्रा वाले छात्र के माता या पिता का गवर्मेंट जॉब नहीं होना चाहिए।

Devnarayan Scooty Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • कॉलेज फीस की रसीद
  • 12वीं Mark Sheet
  • जन आधार
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (MBC वर्ग, जैसे- गुर्जर, राईका, बंजारा आदि का)
  • ईमेल आइडी और मोबाइल नंबर

Devnarayan Scooty Yojana Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025

How to Apply In Devnarayan Scooty Yojana

  • SSO पोर्टल पर जाएँ और अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में ‘Scholarship (CE)’ (स्कॉलरशिप) आइकन पर क्लिक करें।
  • जन आधार विवरण की पुष्टि करते हुए अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करें।
  • ‘New Application’ पर क्लिक करें ।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ों (जैसे मार्कशीट, आय, जाति, कॉलेज रसीद) को अपलोड करें।
  • भरे गए फॉर्म को जाँचें (Review) और फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखें और स्टेटस ट्रैक करते रहें।

Devnarayan Scooty Yojana 2025 Important Links

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना का लाभ उठाने से पहले कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देश और जानकारी अवश्य देखें।

महिलाओ के लिए निर्देश

Letest Jobs News अपडेट पाने के लिए WhatsApp Chanel और Telegram पर हमें फोलो करे

जिससे आपके नंबर कोई नही देख पायेगा यह आपकी सुरक्षा के लिए हे | 

Share This Post

Facebook
WhatsApp
Threads
Telegram