Krishi Sichayi Yojana 2025: सरकार देगी 90,000₹ तक की सब्सिडी, जाने कैसे करें आवेदन

Krishi Sichayi Yojana के अंतर्गत किसानो को सिचाई और उससे जुड़े उपकरणों की खरीद पर अनुदान दिया जाता हे जिसकी राशी 90,000₹ तक हो सकती हे क्योकि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ किसानों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन जलवायु परिवर्तन और जल संकट के कारण, पारंपरिक सिंचाई के जरिकों से जल की खपत ज्यादा आती हे। ऐसे में, आधुनिक और कुशल सिंचाई प्रणालियों को अपनाना जरुरी सा हो गया हे और जिन जगहों पर सिचाई के लिए कुए या बोरवेल नही हे उन जगहों पर फार्म पोंड या होज बनवाने पर भी अनुदान दिया जाता हे इन्ही सब कारणों और किसानो को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana – PMKSY) की शुरुआत की गयी। यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना किसानों को “Per Drop More Crop” के सिद्धांत पर काम करने के लिए प्रेरित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई में पानी की बर्बादी को कम करना और हर खेत तक जल का भरण और सही तरीके से इस्तेमाल करवाना है। यदि आप अपनी खेती की उपज को बढ़ाना चाहते हैं और सिंचाई की नई तकनीक को अपनाना चाहते हे, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। वर्ष 2025 में यह योजना किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई जैसे उपकरणों को खरीदने पर ₹90,000 तक की भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह ब्लॉग पोस्ट आपको बताएगी कि आप इस सब्सिडी का लाभ कैसे उठा सकते हैं और Krushi Sichayi Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

Krishi Sichayi Yojana 2025: सरकार देगी 90,000₹ तक की सब्सिडी, जाने कैसे करें आवेदन
Krishi Sichayi Yojana 2025: सरकार देगी 90,000₹ तक की सब्सिडी, जाने कैसे करें आवेदन
Krishi Sichayi Yojana 2025
State
Rajasthan
Scheme
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana
Benefit
₹90,000 तक
Eligibility
देश के किसान

Krishi Sichayi Yojana 2025 क्या हे ?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) 2025 भारत सरकार द्वारा जल अंधाधुन्द उपयोग को बंद करने ताकि जल की बर्वादी न हो और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसका मुख्य नारा “Per Drop More Crop” है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य सिंचाई के पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक, जल-बचत वाली सूक्ष्म सिंचाई तकनीकें (ड्रिप और स्प्रिंकलर इरिगेशन) अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का उद्देश्य किसानों पर वित्तीय बोझ कम करते हुए उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जिसके लिए सरकार उन्हें सिंचाई उपकरण खरीदने पर 50% से 70% तक, जो ₹90,000 तक हो सकती है, सब्सिडी दे रही है। यह योजना न केवल पानी की बर्बादी को कम करके देश में जल संरक्षण को बढावा देती हे, बल्कि सूखे और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में भी किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करके उनकी आय और फसल की पैदावार में स्थिरता लाने का प्रयास करती है और साथ ही सरकार इन क्षेत्रो में यदि किसान जल सरंक्षण करना चाहे तो होज या खेत तालाब बनाने पर भी मुआवजा देती हे जिससे किसान को पुरे साल जल आपूर्ति हो सके |

Krishi Sichayi Yojana 2025 से लाभ

Krishi Sichayi Yojana (PMKSY) का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह किसानों को सिंचाई के आधुनिक उपकरणों, जैसे ड्रिप (टपक) और स्प्रिंकलर (फव्वारा) सिस्टम, को खरीदने के लिए ₹90,000 तक की भारी सब्सिडी देती है, जिससे किसानों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है। यह आर्थिक सहायता किसानों को जल-कुशल तकनीकें अपनाने में सक्षम बनाती है, जिससे सिंचाई में पानी की 50% से 70% तक की बचत होती है, जो सूखे या पानी की कमी वाले क्षेत्रों के लिए बहुत जरुरी है। पानी की बचत के साथ, फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे किसानों की कुल आय में बड़ोतरी होती है। इस सब्सिडी में मिलने वाला पैसा किसानो के खाते में सीधे (DBT) के अम्ध्यम से डाली जाती हे

Krishi Sichayi Yojana 2025 Eligibility

  • कम से कम 0.2 हैक्टेयर सिंचित कृषि योग्य भूमि हो
  • किसान के खेत पर पानी का स्रोत (जैसे कुआँ, बोरवेल, सामुदायिक जल स्रोत या स्थायी जल निकाय) उपलब्ध होना चाहिए
  • जिसने पिछले 3 वर्षों में इसी तरह की योजना का लाभ न लिया हो

Krishi Sichayi Yojana 2025 अनुदानित

  • सामान्य कृषकों को 50 प्रतिशत तथा लघु
  • सीमान्त कृषकों को 70 प्रतिशत अनुदान देय है।
  • समस्त श्रैणी के कृषकों को ड्रिप संयंत्र पर अधिकतम 5 हैक्टेयर क्षेत्रफल तक अनुदान देय है।

Krishi Sichayi Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज

  • जमाबन्दी नकल (6 माह से अधिक पुराने नहीं हो)
  • आधार कार्ड
  • जनाधार कार्ड
  • सिंचाई स्त्रोत प्रमाण पत्र
  • मृदा एवं जल परीक्षण रिपोर्ट
  • आपूर्तिकर्ता का कोटेशन

How to Apply In Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

  • राजस्थान कृषि विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाये
  • जन आधार नंबर डाले और OTP सत्यापन करें
  • ड्रिप सयंत्र, फव्वारा संयंत्र जिसमे भी आवेदन करना चाहते हे उस आप्शन को चुने
  • फॉर्म में मांगी गयी जानकारी सही भरें
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फाइनल सबमिट करें

Krishi Sichayi Yojana 2025 Important Links

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना का लाभ उठाने से पहले कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देश और जानकारी अवश्य देखें।

महिलाओ के लिए निर्देश

Letest Jobs News अपडेट पाने के लिए WhatsApp Chanel और Telegram पर हमें फोलो करे

जिससे आपके नंबर कोई नही देख पायेगा यह आपकी सुरक्षा के लिए हे | 

Share This Post

Facebook
WhatsApp
Threads
Telegram