NMMS Scholarship 2025: बच्चो को मिलेंगे 12000 रूपए, कैसे करें आवेदन सम्पूर्ण जानकारी

NMMS Scholarship 2025 भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) द्वारा चलाई गई एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है इस योजना का पूरा नाम National Means-cum-Merit Scholarship Scheme है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य कक्षा 8 के बाद छात्रों की पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना और उन्हें माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, NMMS परीक्षा में चयनित होने वाले छात्रों को कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की आगे की सम्पूर्ण शिक्षा का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता हे जिसके लिए NMMS स्कॉलरशिप के रूप में चयनित छात्रों को प्रति वर्ष ₹12,000 रूपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹1,000 रूपए प्रति माह के हिसाब से, सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT(Benefit Transfer) के माध्यम भेज दी जाती है

NMMS Scholarship 2025: बच्चो को मिलेंगे 12000 रूपए, कैसे करें आवेदन सम्पूर्ण जानकारी
NMMS Scholarship 2025: बच्चो को मिलेंगे 12000 रूपए, कैसे करें आवेदन सम्पूर्ण जानकारी
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojna 2025
State
Rajasthan
Scheme
National Means Cum-Merit Scholarship
Benefit
12000
Eligibility
अध्ययनरत विद्यार्थी

NMMS Scholarship 2025 क्या हे ?

NMMS Scholarship Yojana एक स्कालरशिप योजना हे जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को कक्षा 8वीं के बाद स्कूल छोड़ने से रोकना और उन्हें अपनी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, NMMS चयन परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को चार साल तक ₹12,000 प्रति वर्ष (₹1,000 प्रति माह) आर्थिक दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को निचे बताई गयी अहर्तता का रखना जरुरी हे

NMMS Scholarship 2025 से लाभ

NMMS Scholarship Yojana से मुख्य लाभ यह हे की आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने से रोकने के लिए आर्थिक सहायता देती हे ताकि विद्यार्थी के शिक्षा न करने का कारण आर्थिक कमजोरी न हो, जिससे ड्रॉपआउट दर कम होती है। इस योजना के तहत, चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक चार शैक्षणिक वर्षों के लिए ₹12,000 प्रति वर्ष (यानी ₹1,000 प्रति माह) की वित्तीय सहायता मिलती है, जो सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT के माध्यम से जमा की जाती है। यह राशि छात्रों को किताबें, यूनिफॉर्म, और अन्य शैक्षणिक खर्चों को वहन करने में मदद करती है, जिससे परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है

NMMS Scholarship 2025 Important Dates

  • आवेदन शुरू : 15 सितम्बर 2025
  • अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025

NMMS Scholarship 2025 Eligibility

  • छात्र को वर्तमान में कक्षा 8वीं में पढ़ना अनिवार्य है
  • केवल सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूलों के छात्र ही पात्र हैं।
  • कक्षा 7वीं में छात्र के न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए कक्षा 7वीं में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • अभिभावकों की वार्षिक आय ₹3,50,000 (साढ़े तीन लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • NMMS की राज्य-स्तरीय परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
  • प्राइवेट, केंद्रीय विद्यालय (KVs), या नवोदय विद्यालय (JNVs) के छात्र पात्र नहीं हैं।

NMMS Scholarship 2025 आवश्यक दस्तावेज

  •  आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा 7वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How to Apply In NMMS Scholarship

  • शाला दर्पण की अधिकारिक वेबसाइट पर जाये
  • इसके बाद स्कूल लॉग इन पर क्लिक करके लॉग इन करें 
  • योजनाये वाले आप्शन पर क्लिक करें 
  • कक्षा का चयन करें और सर्च पर क्लिक करें 
  • इसके बाद 8th क्लास के सभी विद्यार्थियों की लिस्ट आ जाएगी जिस भी बच्चे का आवेदन करना उसके नाम के सामने Fill Application के आप्शन पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी ठीक और सही से भरें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें

NMMS Scholarship 2025 Exam Pattern

  • SAT: शैक्षिक योग्यता परीक्षण (Scholastic Aptitude Test)
  • MAT: मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability Test)
  • TIME : 90 MINUTS
  • नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • प्रश्नों का प्रकार: दोनों खंडों में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple-Choice Questions – MCQs) होते हैं।

NMMS Scholarship 2025 Important Links

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना का लाभ उठाने से पहले कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देश और जानकारी अवश्य देखें।

महिलाओ के लिए निर्देश

Letest Jobs News अपडेट पाने के लिए WhatsApp Chanel और Telegram पर हमें फोलो करे

जिससे आपके नंबर कोई नही देख पायेगा यह आपकी सुरक्षा के लिए हे | 

Share This Post

Facebook
WhatsApp
Threads
Telegram