Rajasthan GNM Admission 2026: Eligibility, Age Limit, Fees, Selection Process Full Notification

Rajasthan GNM Admission 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हे | यदि आप 12वीं के बाद नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए राजस्थान GNM एडमिशन 2026 एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको राजस्थान GNM Admission 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सीटों का विवरण और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल भाषा में विस्तार से बतायेंगे |


Rajasthan GNM Admission 2026 Latest Update

राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा GNM Admission 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू कर दिया जायेगा और अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।



Rajasthan GNM Admission 2026 Overview

विषयविवरण
विभागचिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान
प्रवेश का प्रकारGNM Nursing Admission
आवेदन का माध्यमOnline
कोर्स अवधि3 वर्ष
प्रवेश प्रक्रियामेरिट आधारित
प्रशिक्षण संस्थानसरकारी एवं निजी नर्सिंग स्कूल
राज्यराजस्थान

Rajasthan GNM Admission 2026 Important Dates

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी26 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू29 जुलाई 2026 (10:00 AM)
आवेदन की अंतिम तिथि11 अगस्त 2026 (11:59 PM)
मेरिट सूचीजल्द जारी होगी
काउंसलिंगमेरिट सूची के बाद

Rajasthan GNM Admission 2026 Eligibility

  • अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • विज्ञान वर्ग (Physics, Chemistry, Biology) के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अन्य योग्य अभ्यर्थी भी विभागीय नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करते समय सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध होना अनिवार्य है।

Rajasthan GNM Admission 2026 Educational Qualification

योग्यताविवरण
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण
वरीयताPhysics, Chemistry एवं Biology विषय वाले अभ्यर्थियों को
न्यूनतम पात्रताविभागीय नियमों के अनुसार
अन्यसभी प्रमाण-पत्र आवेदन के समय उपलब्ध होने चाहिए

Rajasthan GNM Admission 2026 Age Limit

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। वहीं SC, ST, OBC, MBC, EWS एवं अन्य आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु17 वर्ष
पुरुष अभ्यर्थी28 वर्ष
महिला अभ्यर्थी34 वर्ष
आयु की गणना31 दिसंबर 2026
आरक्षित वर्गनियमानुसार आयु में छूट

Rajasthan GNM Admission 2026 Reservation

राजस्थान GNM प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण का लाभ केवल पात्र अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। आवेदन करते समय यदि कोई अभ्यर्थी आरक्षण का दावा करता है, तो उसे संबंधित श्रेणी का वैध प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। गलत या अमान्य प्रमाण-पत्र पाए जाने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।


Rajasthan GNM Admission 2026 Application Fee

राजस्थान GNM ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / OBC (Creamy Layer)₹220/-
SC / ST / MBC / EWS / OBC (Non-Creamy Layer) एवं सभी महिला अभ्यर्थी₹110/-
भुगतान का माध्यमऑनलाइन (Payment Gateway)

Rajasthan GNM Course Duration

GNM (General Nursing and Midwifery) एक प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स है, जिसकी कुल अवधि 3 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है। इसमें 3 वर्ष का नियमित प्रशिक्षण और अंतिम 6 माह की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण कराकर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में नर्स के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं.

विवरणअवधि
नियमित प्रशिक्षण3 वर्ष
अनिवार्य इंटर्नशिप6 माह
कुल अवधि3 वर्ष 6 माह

Rajasthan GNM Admission 2026 Course Fee

सरकारी एवं निजी नर्सिंग संस्थानों की फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। सरकारी संस्थानों में आरक्षित वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों को रियायती शुल्क का लाभ मिलेगा, जबकि निजी संस्थानों की फीस अलग से निर्धारित है।

संस्थानशुल्क
सरकारी संस्थान (General/OBC Creamy Layer – Boys)₹11,550/- प्रति वर्ष
सरकारी संस्थान (SC/ST/MBC/EWS/OBC NCL एवं सभी महिला अभ्यर्थी)₹4,620/- प्रति वर्ष
निजी GNM संस्थान₹66,000/- प्रति वर्ष
काउंसलिंग शुल्क₹500/- (Non-Refundable)

Rajasthan GNM Admission 2026 Selection Process

  • ऑनलाइन आवेदन
  • मेरिट सूची
  • ऑनलाइन काउंसलिंग
  • कॉलेज विकल्प (Choice Filling)
  • सीट अलोटमेंट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम प्रवेश

Rajasthan GNM Admission 2026 Seat Allotment

मेरिट सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्प, उपलब्ध सीटों तथा मेरिट रैंक के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। सीट मिलने के बाद निर्धारित समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना और दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी समय पर रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी सीट निरस्त की जा सकती है।


Rajasthan GNM Admission 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन एवं काउंसलिंग के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

आवश्यक दस्तावेज
10वीं की अंकतालिका
12वीं की अंकतालिका
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी

GNM Course के बाद Career Scope

GNM कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के लिए हेल्थ सेक्टर में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होते हैं। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण के बाद सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है।

मुख्य रोजगार के क्षेत्र:

  • सरकारी अस्पताल
  • निजी अस्पताल
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)
  • मेडिकल कॉलेज
  • नर्सिंग होम
  • मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  • NGO एवं हेल्थ प्रोजेक्ट
  • होम हेल्थकेयर सेवाएं

Rajasthan GNM Admission 2026 Online Apply Kaise Kare?

  • सबसे पहले GNM Admission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर GNM Admission 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपना Registration करें और Login ID एवं Password प्राप्त करें।
  • Login करने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित आकार में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को Final Submit करें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाती है।

Rajasthan GNM Admission 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन एवं काउंसलिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। आवेदन करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखें।

आवश्यक दस्तावेज
10वीं की अंकतालिका
12वीं की अंकतालिका
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)

Rajasthan GNM Admission 2026 में चयन कैसे होगा?

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें कॉलेज विकल्प भरने होंगे। इसके बाद सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी।


Rajasthan GNM Admission 2026 FAQ

Rajasthan GNM Admission 2026 के आवेदन कब से शुरू हुए हैं? राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।
Rajasthan GNM Admission 2026 की अंतिम तिथि क्या है? ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
क्या Rajasthan GNM Admission 2026 में प्रवेश परीक्षा होगी? नहीं। राजस्थान GNM एडमिशन 2026 में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
GNM Course की अवधि कितनी होती है? GNM कोर्स की कुल अवधि 3 वर्ष 6 माह है, जिसमें 6 माह की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल है।
Rajasthan GNM Admission 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है? अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विस्तृत पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
क्या पुरुष अभ्यर्थी भी GNM Admission 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं? हाँ, पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान GNM एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें? अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।

Important Links

विवरणलिंक
Official WebsiteClick Here
Official NotificationGNM Admission 2026 PDF
Apply OnlineClick Here
Merit ListUpdate Soon
Counselling ScheduleUpdate Soon

महिलाओ के लिए निर्देश

Letest Jobs News अपडेट पाने के लिए WhatsApp Chanel और Telegram पर हमें फोलो करे

जिससे आपके नंबर कोई नही देख पायेगा यह आपकी सुरक्षा के लिए हे | 

Share This Post

Facebook
WhatsApp
Threads
Telegram